CG News : ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पर होगी कार्रवाई..केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। व्यापार विहार स्थित एक निजी स्कूल में छात्रों के भविष्य से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस मामले में सीधे मुख्य सचिव विकास शील से चर्चा की है और तत्काल जांच के लिए पत्र भी भेजा है।

दरअसल, मामला ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का बताया गया है, जहां 40 से अधिक छात्रों के अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरुआत में यह भरोसा दिलाया था कि पढ़ाई सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत होगी और परीक्षा भी उसी के अनुसार ली जाएगी। लेकिन चालू शैक्षणिक सत्र में अचानक छात्रों पर छत्तीसगढ़ बोर्ड से परीक्षा देने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बदलाव से अभिभावकों और छात्रों में भारी असमंजस और नाराजगी है।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पूरे घटनाक्रम को छात्रों के भविष्य के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि जांच में स्कूल प्रबंधन दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल, मंत्री साहू ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जांच की प्रगति और उठाए गए कदमों की जानकारी उन्हें नियमित रूप से दी जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द न्याय मिल सके।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment