CG News : 6 मजदूरों की मौत पर CM साय ने जताया दुःख, X पोस्ट में लिखा- स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक

.

Chhattisgarh News/रायपुर। 6 मजदूरों की मौत पर CM साय ने दुःख जताया है, आगे उन्होंने X पोस्ट में लिखा, बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 घायलों को बिलासपुर उच्च स्तरीय इलाज हेतु भेजा गया है।

दरअसल, मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। इस दुख की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।ॐ शान्ति।

बृजमोहन का ट्वीट

फिलहाल, बलौदाबाजार के स्टील प्लांट में हुए विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 6 श्रमिक भाइयों की मृत्यु का समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित है। हम इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रशासन को घायलों के सर्वोत्तम इलाज और पीड़ितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। हादसे में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment