
.
Chhattisgarh News/रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने PRSU में श्रीमंत शंकरदेव शोध पीठ का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा, आज महान संत, समाज सुधारक और नव-वैष्णव आंदोलन के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव जी की वैचारिक विरासत को समर्पित ‘श्रीमंत शंकरदेव शोध पीठ’ का पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में लोकार्पण किया।
फिलहाल, वर्तमान और नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के योगदान को बताकर हम एक सक्षम और समृद्ध भारत बना सकते हैं। मुझे विश्वास है कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित यह शोध पीठ इस कार्य को बहुत ही अच्छे से करेगी। अपने देश, प्रदेश, गांव, शहर, अपने समाज के प्रति अपने कर्तव्य का यदि हम पालन करें तो निश्चित ही हम गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकेंगे।










