CG News : दिल्ली से वापस लौटे CM साय, कहा- छत्तीसगढ़ को मिलेगा नितिन नबीन के नेतृत्व अनुभव का लाभ..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार देर शाम दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे। यह दौरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में था, जिसमें मुख्यमंत्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में सहभागिता की। इस दौरान नितिन नबीन के निर्विरोध रूप से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।


हालांकि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसमें संगठन महापर्व के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए जाते हैं। स्थानीय समिति से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसमें देशभर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ को भली-भांति जानते हैं। छत्तीसगढ़ संगठन के प्रभारी रहते हुए उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में पार्टी ने चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उसी संगठनात्मक क्षमता और विश्वास के आधार पर वे निर्विरोध रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके अनुभव व नेतृत्व का लाभ राज्य को निश्चित रूप से मिलेगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।


CM ने कांग्रेस के आरोपों पर किया तीखा पलटवार

ज्ञात हो कि, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद अगर कहीं है तो वह कांग्रेस में है। भाजपा में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव होते हैं और समय-समय पर दायित्व बदलते रहते हैं, जबकि कांग्रेस में वर्षों से एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष और शीर्ष पदों पर बने हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले- नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नए प्रतिमान करेगा स्थापित

वहीं, नितिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने नितिन नबीन के साथ लंबे समय तक कार्य किया है और व्यक्तिगत रूप से वह मानते हैं कि उनके नेतृत्व में संगठन नए आयामों पर कार्य करेगा और नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, तो चाहे व्यक्ति कितना ही बड़ा प्रोफाइल क्यों न रखता हो, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही अपना बॉस मानना होता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में एकजुट होकर काम करना होता है।

फिलहाल, भाजपा नेतृत्व में हुए इस संगठनात्मक परिवर्तन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment