CG News : किराए की मकान में मिला पिता-पुत्र की लाश..जहर खाकर आत्महत्या की आशंका..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे का एक साथ शव मिला है। घटना आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 70 साल के अरुण टंडिया और उनके 35 साल के बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी दूसरे इलाके में रहते थे।

फिलहाल, शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने पहले आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब अंदर देखा गया तो पिता और बेटे दोनों के शव कमरे में पड़े थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment