CG News : Maggi बनाने को लेकर नाराज हुआ शराबी पति..पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर. मैगी बनाने से नाराज शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. पति की पिटाई से आहत पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पत्नी का आराेप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. वहीं, कुछ दिन पहले रात में मैगी बनाने के नाम से उसे पाइप से बुरी तरह पीटा. घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है.

दरअसल, पीड़िता काजल तिवारी (26) निवासी रामसागरपारा, कोरबा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से अंकित तिवारी निवासी अशोक नगर पार्क लाइफ कॉलोनी, सरकंडा बिलासपुर से हुआ था.

फिलहाल, पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर गाली-गलौज व मारपीट करता था. 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे, आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा. इस दौरान उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों और लोहे के पर्दे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की.

वहीं, घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन से पूरी जानकारी दी. अगले दिन 24 जनवरी 2026 को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले आए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो में अपराध दर्ज कर बिलासपुर डायरी भेज दी गई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment