CG News : पूर्व नक्सली आज देखेंगे विधानसभा की कार्यवाही : गृहमंत्री विजय शर्मा

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। सौ से अधिक पूर्व नक्सली आज विधानसभा की कार्यवाही देखेंगे. गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर कहा कि जिन पूर्व नक्सलियों ने कभी भारत के संविधान को नहीं माना, आज वे लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में बैठकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखेंगे. यह इतिहास में पहली बार है जब पुनर्वास कर चुके पूर्व नक्सलियों को सदन की कार्रवाई देखने का अवसर दिया जा रहा है.

हालांकि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि पूर्व नक्सलियों को अपने निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था, रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत भी किया. आज वे समाज की मुख्यधारा में हैं, पुनर्वासित हो चुके हैं, और लोकतंत्र के साथ खड़े हैं. उन्होंने बताया कि कई पूर्व नक्सलियों से व्यक्तिगत बातचीत भी की है.


होली से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि होली से पहले 24 लाख किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कल यह राशि किसानों को दी जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों का दिया जवाब

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री के सदन में ठीक से जवाब नहीं देने के आरोप पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सदन से बाहर आकर झूठ बोलते हैं. उन्होंने कस्टोडियल डेथ की संख्या का प्रश्न पूछी थी, जो 66 है. उनके समय में संख्या 70-90 तक होती थी. पूर्व सीएम ने सूची की जानकारी नहीं मांगी, बाहर निकलकर कहा कि सूची नहीं बताई गई.

फिलहाल, गृह मंत्री ने कहा कि नव्या मलिक का नाम सूची में नहीं होने की बात कर रहे हैं, अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर आप किसे कहेंगे, जिनके नाम पर एक से अधिक बार एफआईआर दर्ज हो. नव्या मलिक का नाम एक ही बार दर्ज है, इसलिए उनका नाम सूची में नहीं आया. झूठ उजागर होना चाहिए. सदन में कुछ और, बाहर कुछ और कहना जनता को भ्रमित करना है. आप यह भी पूछें कि कोयला, डीएमएफ और शराब घोटाले पर क्या हुआ, हम सब बताएंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment