CG News : ये लो, मृत गौमाता का घोर अपमान..NH-130 पर ऑटो से घसीटने का Video हो रहा वायरल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में सड़क से लेकर सदन तक गौवंशों के सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जा रही है. इस बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है. जिसे गौमाता भी कहा जाता है। उसी की मृत अवस्था में घोर अपमान हो रहा है। यह घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ दूरी का बताया जा रहा है.

दरअसल, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा. वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सवाल है कि क्या मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है.

यहां देखें वीडियो-



पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर ऑटो चालक ने बांधा

फिलहाल, ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया. चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया. हैरानी की बात यह रही कि गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर कहीं नजर नहीं आए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment