CG News : MP बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन..पढ़ें पूरी खबर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नमन किया।

वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं ‘अंत्योदय’ के मंत्र से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाले, भारतीय जनसंघ के आधार स्तंभ, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

दरअसल, पंडित जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, स्वावलंबन और निःस्वार्थ सेवा का एक जीवंत दर्शन है। उनके द्वारा दिखाया गया ‘अंत्योदय’ का मार्ग आज एक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सबसे बड़ा संकल्प बन चुका है। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और उनके उच्च आदर्श हमें सदैव जन-कल्याण के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment