CG News : पेशाब के लिए रुके व्यक्ति की बाइक चोरी..आखिर आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में पेशाब के लिए रुके एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। ग्रामीणों और पीड़ित के चाचा की मदद से चोर को पीछा कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, धारदार चाकू और अलग-अलग वाहनों की 14 चाबियां जब्त की गई हैं।

दरअसल, यह घटना पश्चिम बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार में हुई। पीड़ित गेवरा खदान से काम कर दोपहर करीब 3:30 बजे अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड पर वह पेशाब के लिए रुका। उसने अपनी बाइक खड़ी की और चाबी निकालना भूल गया।

फिलहाल, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग उसके पास आए और बांकीमोंगरा का रास्ता पूछने लगे। पीड़ित जब पेशाब के लिए थोड़ा आगे बढ़ा, तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी बाइक चालू की और लेकर भाग गया। पीड़ित ने तुरंत अपने चांदनी चौक में रहने वाले चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी और चोर को रोकने के लिए कहा। चोर जब चांदनी चौक पहुंचा, तो पीड़ित के चाचा ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चोर ने एक युवती को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment