CG News : प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल..पुलिस ने पास्टर को किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप लगे। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण हिंदुओं को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।



फिलहाल, शिकायत मिलने पर मल्हार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment