CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद..पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

👇

Chhattisgarh News : दुर्ग। जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर खुदकुशी कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अंजली साव (35) है। जो भिलाई क्षेत्र की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और रील बनाती थी। लेकिन यह उसके पति को पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने जान दे दी।

फिलहाल, इससे पहले ग्राफिक्स डिजाइनर युवक ने गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी पत्नी पर गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कराने का आरोप लगाया था। वहीं, एक अन्य घटना में दो भाइयों के साथ रह रही बहन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी थी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment