CG News : “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।” जुआ अड्डे में बैठे बीजेपी नेता का वीडियो वायरल..गिरफ्तारी की मांग..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/मनेंद्रगढ़। जिले से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक रील के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है – “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा नेता की फोटो


दरअसल जानकारी के अनुसार, शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अक्सर विवाद को जन्म दे देते हैं और इससे नेताओं की छवि पर भी असर पड़ सकता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment