CM साय ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर जताया दुःख, कहा- उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में योगदान दिया

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। CM साय ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर दुःख जताया है, सीएम ने कहा, उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति।



बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।


फिलहाल, पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत पिछले महीने अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक (हृदय) संबंधी समस्या हुई थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment