CM साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल..महतारी वंदन योजना की किस्त भी किए जारी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/जगदलपुर। महतारी वंदन योजना की किस्त जारी हो गया है, CM साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा, जब मैं महतारी वंदन की किस्त जारी करता हूँ, तो मन आनंदित हो उठता है। यह मात्र पैसे का हस्तांतरण नहीं, बल्कि एक पुत्र का अपनी माताओं के चरणों में समर्पण है। हर खाते में पहुँचने वाली यह राशि, मेरी छत्तीसगढ़ की हर मातृशक्ति के सपनों को पंख देती है… बच्चों की पढ़ाई, घर की मरम्मत या बस थोड़ी-सी राहत का सुख।

फिलहाल, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां दंतेश्वरी की पावन भूमि पर आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ में लगभग 68 लाख माताओं के खाती में महतारी वंदन योजना की 25 वीं किस्त जारी हुई। मैं कल्पना करता हूँ, जब आपका मोबाइल पर मैसेज आता है, तो आपके चेहरे पर खिली मुस्कान। वह मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

वहीं, यह योजना हमारी सरकार का वचन है – नारी शक्ति को सशक्त बनाना, क्योंकि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में माताएँ ही असली आधार हैं। हर किस्त के साथ, मैं प्रार्थना करता हूँ कि यह धन आपके जीवन में शांति और समृद्धि लाए। जय जोहार, जय महतारी!

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment