🏏
बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टांगरडीह में पांच दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ।
वहीं, इस प्रतियोगिता में 16 पंचायत की क्रिकेट टीम ने भाग लिया। टांगरडीह खेल मैदान पर बुधवार को फाइनल मैच टांगरडीह व जुजगु टीम के बीच निर्धारित 8 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टांगरडीह की टीम ने 113 रन बनाए। जुजगु की टीम 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
बता दें कि, विजेता टीम के कप्तान शंकर राम एवं उपविजेता टीम के कप्तान रोहित कुमार रहे।

फिलहाल, आयोजन युवा समिति टांगरडीह द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। समापन, समारोह में मुख्य जिला पंचायत सदस्य आशिका कुजूर, ने संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर विवेकानंद दास महंत , जनपद सदस्य दीपक एक्का, अभय केरकेट्टा, भूतपूर्व सरपंच रोहित भगत और ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।










