👇
लाइफस्टाइल डेस्क; आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे जुड़ा सवाल आपके दिमाग में कभी आया ही नहीं होगा। महिलाएं और लड़कियां सेफ्टी पिन तो यूज करती ही हैं मगर शायद ही कोई जानता होगा कि सेफ्टी पिन में नीचे छोटा सा छेद क्यों होता है।
सेफ्टी पिन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद?
हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक कई चीजों का इस्तेमाल करता है मगर उनसे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के पीछे का कारण लोगों को पता नहीं होता है। उदाहरण के लिए हम सभी लोग कपड़े पहनते हैं। आदमी और महिलाएं, दोनों ही शर्ट पहनती हैं मगर शायद ही कोई यह जानता होगा कि आदमियों के शर्ट के बटन राइट साइट में होते हैं तो वहीं महिलाओं के शर्ट के बटन बाएं तरफ होते हैं। खैर इस सवाल का जवाब तो आपको ‘ये भी पढ़ें’ सेक्शन में दिए आर्टिकल को पढ़कर मिल जाएगा मगर इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक दूसरी जानकारी लेकर आए हैं।
सेफ्टी पिन को कभी गौर से देखा है?
सेफ्टी पिन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल महिलाएं और लड़कियां करती हैं। साड़ी में इस पिन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि आदमी इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन्होंने कभी देखा नहीं होगा। लगभग हर किसी ने कभी न कभी सेफ्टी पिन देखा तो जरूर ही होगा और महिलाएं तो इसका यूज ही करती हैं। तो क्या आप लोगों ने कभी यह नोटिस किया है कि सेफ्टी पिन में नीचे एक छोटा सा छेद बना होता है। दरअसल पिन ही गोल घूमकर दूसरी तरफ जाता है जिसके कारण वो छेद बनता है।
तो क्यों होता है यह छोटा सा छेद?
अब आपके लिए सवाल यह है कि सेफ्टी पिन में यह छोटा सा छेद क्यों होता है? सेफ्टी पिन को ऐसा क्यों बनाया जाता है? आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं। ऐसा बताया जाता है कि सेफ्टी पिन में नीचे जो छोटा सा छेद होता है उसे इसलिए बनाया जाता है ताकि पिन के स्प्रिंग को मजबूती मिले और वो लचीला भी रहे जिससे पिन आसानी से खुल न जाए। इसी छेद के कारण कपड़ों में पिन सही से बंद रहता है और कई बार यूज करने के बाद भी इसका तार मुड़ता या फिर टूटता नहीं है और लंबे समय तक पिन चलता है।
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स से ली गई है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।











1 thought on “General Knowledge : सेफ्टी पिन में नीचे क्यों होता है ये छोटा सा छेद? महिलाएं भी नहीं जानती होंगी कारण”