General Knowledge : क्या ट्रेन में भी होता है गियर का सिस्टम? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

.

General Knowledge; आपको यह तो पता ही है कि बाइक, कार और बस में गियर का सिस्टम होता है। लेकिना क्या आपने कभी यह सोचा है कि बाइक और कार की तरह ट्रेन में भी गियर होता होगा? आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

सुबह से लेकर शाम तक इंसान के दिमाग में कई ख्याल आते हैं और कई बार फ्री बैठे इंसान के दिमाग में कुछ ऐसे सवाल आते हैं जो उसने पहले कभी सोचा ही नहीं होता है। रोज या फिर हर कुछ दिनों में दिखने वाली चीजों से जुड़े वो सवाल होते हैं और जब वो इंसान उसके बारे में पता करता है तो उसका जवाब जानकर हैरान हो ही जाता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जैसे सड़कें अधिकतर काले रंग की क्यों होती हैं, बाथरूम के फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं और इसके अलावा भी कई सवाल आते हैं। खैर ऊपर के दोनों सवालों के जवाब तो आपको हमारे ‘ये भी पढ़ें’ सेक्शन में मिल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि क्या ट्रेन में भी गियर का सिस्टम होता है?

ट्रेन में होता है गियर का सिस्टम?

आपको बता दें कि ट्रेन के डीजल इंजन में गियर नहीं नॉच का सिस्टम होता है। ट्रेन में स्पीड को कंट्रोल करने के लिए Notch का इस्तेमाल होता है जो डीजल-इलेक्ट्रिक सिस्टम में ट्रैक्शन मोटर के लिए बिजली को कंट्रोल करता है। ड्राइवर कैबिन में ये नॉच होते हैं जिनके जरिए जनरेटर को भेजे जाने वाली बिजली को कंट्रोल किया जाता है। इससे RPM बदलती है और ट्रेन की स्पीट बढ़ती-घटती है। आप यह भी जान लीजिए कि डीजल इंजन में 8 नॉच होते हैं और उन्हें एक बार में ही सेट कर दिया जाता है जिससे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।


यहां संक्षेप में समझिए

आपको अगर शॉर्ट में समझाने की कोशिश करें तो कार में तो गियर से स्पीड कंट्रोल होती है मगर ट्रेन में इंजन और पहियों के बीच में सीधे गियर बदलने की जगह बिजली को कम-ज्यादा करके उसकी स्पीड बदली जाती है और उसी को नॉच कहा जाता है। ये नॉच गियर की तरह ही काम करते हैं।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और janjantaksandesh.com ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देशय केवल आप तक यह जानकारी पहुंचानी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment