👇
एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली. 90 के दशक का गाना ‘आजा आजा याद सताए’ सुनते ही आज भी पैर थिरकने लगते हैं. यह सुपरहिट गाना 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा बाबू‘ का है. गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी उस दौर में पर्दे पर आग लगा देती थी और यह गाना उसका सबसे बड़ा सबूत है.
वहीं, यह गाना देसी रोमांस और मस्ती का परफेक्ट मिक्सचर है. गोविंदा का वो खास डांस स्टेप और करिश्मा की चुलबुली अदाएं इसे विजुअली बहुत एंटरटेनिंग बनाती हैं.
यहां देखें वीडियो-👇
बता दें, इस गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है, और संगीत की कमान संभाली थी आनंद-मिलिंद ने. गाने के बोल बड़े ही सिंपल और कैची हैं, जो एक बार सुनने पर जुबान पर चढ़ जाते हैं. समीर ने इसे इस तरह लिखा था कि यह हर गली-नुक्कड़ पर बजने वाला गाना बन गया. आज भी जब किसी शादी या पार्टी में यह गाना बजता है, तो गोविंदा स्टाइल का डांस किए बिना कोई रह नहीं पाता.










