
जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अप्रेंटिसशिप के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 जनवरी तक जारी रहेंगे।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाकर भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
पात्रता एवं मापदंड
अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 नवंबर 202 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकते हैं अप्लाई
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/bomdec25/ पर विजिट करें।
अब आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना होगा।
मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
अब आपको अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2026 निर्धारित है।
आवेदन फीस
फॉर्म भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 150 रुपये+ GST शुल्क जमा करना होगा। एससी एवं एसटी वर्ग के 100 रुपये + GST शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
राज्य के अनुसार भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के लिए सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र के लिए आरक्षित हैं जहां 261 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
स्टेट के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-
आंध्र प्रदेश: 11 पद
अरुणाचल प्रदेश: 1 पद
असम: 7 पद
बिहार: 15 पद
चंडीगढ़: 2 पद
छत्तीसगढ़: 13 पद
दादरा और नगर: 1 पद
गोवा: 6 पद
गुजरात: 25 पद
हरियाणा: 13 पद
हिमाचल प्रदेश: 3 पद
जम्मू एवं कश्मीर: 3 पद
झारखंड: 9 पद
कर्नाटक: 21 पद
केरल: 13 पद
मध्य प्रदेश: 45 पद
महाराष्ट्र: 261 पद
मिजोरम: 1 पद
एनसीटी ऑफ दिल्ली: 12 पद
ओडिशा: 13 पद
पुडुचेरी: 1 पद
पंजाब: 15 पद
राजस्थान: 15 पद
तमिलनाडु: 21 पद
तेलंगाना: 17 पद
त्रिपुरा: 1 पद
उत्तर प्रदेश: 34 पद
उत्तराखंड: 7 पद
पश्चिम बंगाल: 14 पद










