Health Tips : क्या आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी? आज ही बदलें ये आदत, वरना हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पानी पीना हमारे सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी दिनभर पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे कई बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी पीते समय खड़े रहना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है? जी हां, खड़े होकर पानी पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके भारी नुकसान।

किडनी से जुड़ी परेशानी

जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह बिना किसी फिल्टरेशन के ज्यादा दबाव में पेट के निचले हिस्से में चला जाता है, जिससे किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, बैठकर पानी पीने पर शरीर उसे धीरे-धीरे अब्जॉर्ब करता है, जिससे किडनी को काम करने में आसानी होती है।

पाचन होता है धीमा

खड़े होकर पानी पीने से पेट में खाना पचाने के प्रोसेस पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से वह पेट तक जल्दी पहुंच जाता है, जिससे डाइजेशन धीमी पड़ सकती है और गैस या अपच जैसी समस्या हो सकती है।

मांसपेशियों और जोड़ों पर असर

अगर आप पानी खड़े होकर पीते हैं, इससे नसों पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे खासतौर पर कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द या जकड़न की समस्या हो सकती है।

फेफड़ों को नुकसान

खड़े होकर पानी पीने से पाचन ही नहीं, बल्कि फेफड़ों को भी भारी नुकसान हो सकता है। इससे जरूरी पोषक तत्व और विटामिन्स लिवर और पाचन तंत्र तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे आपके दिल और फेफड़ों की हेल्थ को खतरा हो सकता है।  साथ ही, यह ऑक्सीजन के लेवल पर भी बुरा असर डाल सकता है।

पानी पीने का सही तरीका

पानी को हमेशा बैठकर और पीठ को सीधा रखते हुए ही पीना चाहिए। इस तरह पोषक तत्व दिमाग तक पहुंचते हैं, जिससे दिमाग सही तरीके से काम करता है। इतना ही नहीं, इससे डाइजेशन सिस्टम में सुधार आता है और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। हर किसी को दिन में 7-8 गिलास पानी पीना जरूर चाहिए। यह आपको हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखता है।


Disclaimer:
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment