Health Tips : 8 घंटे सोने के बाद भी थकान क्यों रहती है? डॉक्टर ने दी ये चेतावनी

👇

लाइफस्टाइल डेस्क; नींद सिर्फ आराम नहीं, जरूरी बॉडी प्रोसेस है। नींद को हम आराम का समय मानते हैं, लेकिन इस दौरान भी शरीर बेहद सक्रिय रहता है। सोते समय शरीर ऊर्जा स्टोर करता है, सेल्स की मरम्मत होती है और दिमाग यादों को व्यवस्थित करता है। यही वजह है कि नींद सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

8 घंटे सोकर भी थकान क्यों?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कई लोग पूरी 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी सुबह खुद को थका-हुआ महसूस करते हैं। आंखें खुलती हैं, लेकिन दिमाग भारी रहता है, शरीर में सुस्ती बनी रहती है और दिन की शुरुआत ही बोझिल लगती है। अक्सर लोग इसका कारण तनाव या काम का दबाव मान लेते हैं, जबकि असल वजह कुछ और होती है। कैलिफोर्निया-आधारित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण Sleep Fragmentation है। इसका मतलब है कि आप रात में कई बार जागते हैं, लेकिन आपको इसका अहसास नहीं होता। इससे नींद पूरी लगती है, पर असल में क्वालिटी खराब होती है।

खराब नींद के संकेत

कम गुणवत्ता वाली नींद के कुछ साफ संकेत होते हैं- सुबह उठते ही थकान, दिन में ब्रेन फॉग, दोपहर में अचानक एनर्जी क्रैश, और नॉर्मल महसूस करने के लिए कैफीन की जरूरत। ये सभी बताते हैं कि आपकी नींद गहरी नहीं है।

नींद खराब करने वाली आदतें

डॉ. सेठी बताते हैं कि देर रात कैफीन, शराब, भारी खाना और बिस्तर पर फोन चलाना नींद के सबसे बड़े दुश्मन हैं। तेज रोशनी और स्क्रॉलिंग दिमाग को लगातार एक्टिव रखती है, जिससे गहरी नींद नहीं आ पाती।


देर रात खाने का असर

सोने से ठीक पहले भारी डिनर पाचन को व्यस्त रखता है। इससे शरीर पूरी तरह रिलैक्स नहीं कर पाता और नींद बार-बार टूटती है। नतीजा- सुबह उठने पर थकान और सुस्ती रहती है।

बेहतर नींद के लिए डॉक्टर की सलाह

डॉ. सौरभ सेठी की स्लीप चेकलिस्ट में शामिल है- सोने से 8 घंटे पहले कैफीन बंद करें, डिनर 3 घंटे पहले करें, शराब सीमित रखें, और बेडरूम को ठंडा व अंधेरा रखें।

फोन से दूरी जरूरी

बिस्तर पर फोन ले जाना नींद की क्वालिटी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को दबा देती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है।

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर अच्छी आदतों के बावजूद थकान बनी रहे तो वजह स्लीप एपनिया, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, तनाव, दवाइयां या आयरन की कमी हो सकती है। ऐसे में किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment