👇
Lifestyle Desk ; सीजनल फूड फ्रेश होते हैं, इसलिए स्वाद में भरपूर होने के साथ ही ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा मौसम के हिसाब से नेचुरली इनमें पोषक तत्व पाए जाते हैं. दरअसल प्रकृति ने हमें वो सब दिया है, जिससे हम अलग-अलग टेम्परेचर और स्थितियों में हेल्दी रह पाएं. गर्मी में आने वाले ऐसे ही फल सब्जियां हैं जो आपकी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.

लौकी है बेहतरीन सब्जी
गर्मियों में आने वाली सब्जी न सिर्फ आपके डाइजेशन के लिए बेहतरीन होती है, बल्कि ये आपकी त्वचा को भी फायदा पहुंचाती है. दरअसल ये पानी से भरपूर होने की वजह से स्किन को हाइड्रेट रखती है, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है. इसका कूलिंग इफेक्ट गर्मी में त्वचा को मुंहासे से बचाए रखने में मदद करता है.

खीरा का सेवन करें
गर्मी में खीरा का सेवन आपकी त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में काफी कारगर है. ये आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को भी कम करता है. खाने के अलावा इसका रस भी पिया जा सकता है और फेस पर भी लगा सकते हैं. दरअसल खीरा भी पानी के साथ ही विटामिन सी से भरपूर है, इसलिए ये स्किन हाइड्रेशन के अलावा कोलेजन बूस्ट करने में हेल्पफुल होता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 301 ग्राम खीरा में 8 ग्राम विटामिन सी होता है.
खीरा का सेवन करें: गर्मी में खीरा का सेवन आपकी त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में काफी कारगर है. ये आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को भी कम करता है. खाने के अलावा इसका रस भी पिया जा सकता है और फेस पर भी लगा सकते हैं. दरअसल खीरा भी पानी के साथ ही विटामिन सी से भरपूर है, इसलिए ये स्किन हाइड्रेशन के अलावा कोलेजन बूस्ट करने में हेल्पफुल होता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 301 ग्राम खीरा में 8 ग्राम विटामिन सी होता है.

गर्मी का फल तरबूज
समर सीजन में तरबूज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करने में हेल्प मिलती है, बल्कि त्वचा को भी फायदा होता है. ये फल विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों का खजाना होता है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक 100 ग्राम तरबूज में 8.1 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है.
गर्मी का फल तरबूज: समर सीजन में तरबूज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करने में हेल्प मिलती है, बल्कि त्वचा को भी फायदा होता है. ये फल विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों का खजाना होता है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक 100 ग्राम तरबूज में 8.1 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है.

नींबू विटामिन सी से भरपूर
अगर बात विटामिन सी की हो तो नींबू का सेवन बेहतरीन माना जाता है. वैसे तो हर मौसम में नींबू मिल जाता है, लेकिन गर्मी के दिनों में ये किसी वरदान से कम नहीं है. तेज गर्मी में लेमन वाटर तुरंत राहत दिलाता है और ये त्वचा को भी चमकाने में हेल्पफुल होता है. विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही ये बॉडी डिटॉक्स में हेल्पफुल है. इसे त्वचा पर अप्लाई करने से टैनिंग हटती है. हालांकि कभी नींबू को सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए.
नींबू विटामिन सी से भरपूर: अगर बात विटामिन सी की हो तो नींबू का सेवन बेहतरीन माना जाता है. वैसे तो हर मौसम में नींबू मिल जाता है, लेकिन गर्मी के दिनों में ये किसी वरदान से कम नहीं है. तेज गर्मी में लेमन वाटर तुरंत राहत दिलाता है और ये त्वचा को भी चमकाने में हेल्पफुल होता है. विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही ये बॉडी डिटॉक्स में हेल्पफुल है. इसे त्वचा पर अप्लाई करने से टैनिंग हटती है. हालांकि कभी नींबू को सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए.

स्वादिष्ट लीची गुणों से है भरपूर
गर्मी में आने वाले सीजनल फलों में लीची लोगों का फेवरेट फ्रूट होती है. टैंगी और मीठे स्वाद वाली जूसी लीची आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि ये विटामिन सी समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 1 लीची तकरीबन डेली रूटीन के इंटेक का 9 प्रतिशत विटामिन सी देती है.
स्वादिष्ट लीची गुणों से है भरपूर: गर्मी में आने वाले सीजनल फलों में लीची लोगों का फेवरेट फ्रूट होती है. टैंगी और मीठे स्वाद वाली जूसी लीची आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि ये विटामिन सी समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 1 लीची तकरीबन डेली रूटीन के इंटेक का 9 प्रतिशत विटामिन सी देती है.

शिमला मिर्च का सेवन करें
शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जो साल में तीन बार हार्वेस्ट की जाती है, इसलिए सर्दी के साथ ही गर्मी में भी ये मार्केट में मिल जाती है. त्वचा के लिए शिमला मिर्च एक बेहतरीन सब्जी है, क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही विटामिन ए और ई से भरपूर होती है. आप ग्रीन, रेड और यलो कलर की शिमला मिर्च को अलग-अलग तरह से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
शिमला मिर्च का सेवन करें: शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जो साल में तीन बार हार्वेस्ट की जाती है, इसलिए सर्दी के साथ ही गर्मी में भी ये मार्केट में मिल जाती है. त्वचा के लिए शिमला मिर्च एक बेहतरीन सब्जी है, क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही विटामिन ए और ई से भरपूर होती है. आप ग्रीन, रेड और यलो कलर की शिमला मिर्च को अलग-अलग तरह से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.










