History 27 February : आज ही के दिन हुई थी गोधरा की दुखद घटना..चंद्रशेखर आजाद ने शहादत दी थी..जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

History 27 February : इतिहास में 27 फरवरी का दिन एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है. दरअसल 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी और इस दर्दनाक अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी. अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस गोधरा स्टेशन से चली ही थी कि किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक ली और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया. ट्रेन में सवार लोग हिंदू तीर्थयात्री थे और अयोध्या से लौट रहे थे. घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और जान-माल का भारी नुकसान हुआ. हालात इस कदर बिगड़े कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जनता से शांति की अपील करनी पड़ी.

इतिहास के दूसरे अंश में बात करते हैं चंद्रशेखर आजाद की. साल 1931 में देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली थी.

27 फरवरी, 2010 को मध्य चिली में 8.8 तीव्रता के भूकंप के साथ सुनामी आई थी. इस प्राकृतिक आपदा से कम से कम 500 लोग मारे गए और 8,00,000 लोग बेघर हो गए थे और कुल आर्थिक नुकसान 30 अरब डॉलर आंका गया.

27 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं –

1854: झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा
1953: अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’ का प्रस्ताव पेश किया गया
1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था
1999: नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे
2009: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त 2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक घर लौट जाएंगे

27 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1954 – वीरेन्द्र कुमार खटीक – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं
1952 – प्रकाश झा – मशहूर हिन्दी फ़िल्मकार जिन्होंने राजनीति, आरक्षण और हालिया वेब सीरीज आश्रम बनाई
1945 – सत्य देव सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे
1943 – बी. एस. येदयुरप्पा – भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के सीएम हैं
1934 – मनोज दास – मशहूर उड़िया साहित्यकार थे
1925 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे
1912 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज – मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे
1882 – विजय सिंह पथिक – राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे

27 फरवरी को हुए निधन

2010 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक
1997 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के मशहूर भारतीय गीतकार
1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
1956 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे
1931 – चंद्रशेखर आज़ाद – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, जो भगत सिंह के आदर्श थे

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment