IND vs NAM : नामीबिया को रौंदने के बाद अब पाकिस्‍तान को धूल चटाएगी टीम इंडिया..कप्‍तान सूर्या ने शेयर किया पूरा प्‍लान

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत की जीत का सिलसिला जारी है। अमेरिका के बाद गुरुवार को भारतीय टीम ने दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्‍त दी। भारत की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे। स्‍टार ऑलराउंडर ने 52 रनों की पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट भी चटकाए। ईशान किशन (61) ने भी अर्धशतक लगाया। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या की तारीफ की

जीत के बाद भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “सभी के लिए काफी अच्छा मैच रहा। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट आसान नहीं था, लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन ने जिस तरह से शुरुआत की, उससे लगा कि विकेट आसान है। फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने दो-तीन जल्दी विकेट गिरने के बाद जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह वाकई सराहनीय थी।”



नामीबिया के गेंदबाज छा गए

स्‍काई ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंद थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के सभी गेंदबाजों की तारीफ कम नहीं करना चाहता। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि वे जोश के साथ मैदान में उतरे। उन्‍होंने अपने प्‍लान को बखूबी अंजाम दिया। मैं उनकी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित हूं। हमने दो-तीन जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन फिर हमने एक अच्छी साझेदारी की और अंत में शानदार फिनिश किया।”

बुमराह की वापसी पर बोले


बुमराह की वापसी को लेकर भारतीय कप्‍तान ने कहा, “बुमराह का 4 ओवर करना टीम के लिए प्‍लस प्‍वाइंट है। उनकी टीम में वापसी देखकर अच्‍छा लगा। वह अगले मुकाबले की लिए पूरी तरह तैयार हैं। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जिस तरह से गेंदबाज कर रहे हैं, मुझे लगता है उनके विरुद्ध खेलना आसान नहीं है। नई गेंद से हो या पुरानी गेंद से, जरूरत पड़ने पर वो डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं।”

अगले मुकाबले पर बात की


हार्दिक पांड्या को लेकर सूर्या ने कहा, “जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं, मुझे लगता है कि उस स्थिति में टीम के लिए यह एक बड़ा प्रोत्साहन है। मुझे लगता है कि यह टीम के लिए अच्छी बात है। अब तक जिस तरह से चीजें हुई हैं, उससे मैं काफी खुश हूं। आगे के लिए बिल्कुल यही चाहिए। हर मैच महत्वपूर्ण होता है। हमारी शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं।”

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment