👇
जामझोर/पत्थलगांव/ जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ की जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के जामझोर गांव की मेन रोड चौक (जामझोर- कोकियाखार + बागबाहर- कोतबा मेन रोड चौक) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।
बता दें कि यह सड़क घटना इतना जोरदार था कि एक पल्सर बाइक जामझोर स्थित मंडी की ओर से आ रहा था जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

जानकारी के अनुसार, पल्सर में सवार तीन व्यक्ति ग्राम कोकियाखार के बताए जा रहे हैं । वहीं हीरो होंडा डीलक्स जो की बागबहार रूट से आ रहा था जिसमें एक व्यक्ति सवार था। वह खमगड़ा गांव का बताया जा रहा है।
फिलहाल, आमने-सामने इनका जोरदार टक्कर हुआ है डीलक्स गाड़ी की पूरी परखच्चे उड़ गए है यह तो शुक्र किया जाए कि किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीलक्स में एक व्यक्ति था जिसकी लगता है कि उसकी एक पर टूटा है या मोच आया हुआ है, जिसके पैरों में वीडियो के अनुसार तावेल से बांधा जा रहा है और पल्सर जिसमें तीन लोग सवार थे उसमें से एक व्यक्ति टक्कर होते ही बेहोश पड़ गया था लेकिन वह भी कुछ देर बाद बैठा हुआ नजर आ रहा है।

वहीं, यहां की आम जनताओं की राय है, कि यह चौराहा है। “डेंजरस, एक्सीडेंट पॉइंट” की स्थिति बनता जा रहा है, अभी हाल ही में कई सड़क दुर्घटनाएं यहां पर हुआ है, तो यहां “स्पीड ब्रेकर” लगाया जाना चाहिए, इसको प्रशासन को थोड़ा सा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आगे ऐसा सड़क दुर्घटना ना होने पाए।।










