Jashpur Accident : मची अफरा- तफरी.! तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस में भीषण टक्कर..दर्जनों यात्री घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇🏻

बगीचा/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment