जशपुर : भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का प्रथम बगीचा आगमन..हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रोहित कुमार यादव/बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम बगीचा मंडल आगमन पर आज कार्यकर्ताओं और आम जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सँभालने के बाद यह उनका पहला बगीचा नगर दौरा था, जिसे भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक ऐतिहासिक उत्सव में बदल दिया।

गूंजा युवा जोश: निकली विशाल बाइक रैली

वहीं, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खेदरन मोड़ से यादव भवन तक निकाली गई भव्य बाइक रैली रही। युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में पार्टी का ध्वज थामे बाइक रैली निकालकर पूरे क्षेत्र को केसरियामय कर दिया। जैसे ही जिलाध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव का आगमन हुआ, युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गगनभेदी नारों और बुलेट की गर्जना के बीच युवाओं का यह जत्था खेदरन मोड़ से यादव भवन की ओर बढ़ा, जो संगठन की एकजुटता और युवा शक्ति का प्रतीक बना।



बगीचा भ्रमण और पुष्पवर्षा से स्वागत

दरअसल, 4 बजे बगीचा नगर पहुंचने पर पूरा क्षेत्र” भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और” युवा मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। आतिशबाजी और ढोल -नगाडों के साथ कार्यकर्ताओं ने जगह -जगह पुष्पवर्षा कर अपने लाडले नेता का स्वागत किया। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के साथियों और स्थानीय ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष का संकल्प

वहीं, अपने संबोधन में श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव ने संगठन के प्रति अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता है।



फिलहाल, इस अवसर पर भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में इस नई नियुक्ति को लेकर जो उत्साह दिखा, वह आने वाले समय में संगठन की मजबूती का  स्पष्ट संकेत है। भाजयुमो बगीचा की पूरी टीम ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। “युवाओं की बढ़ती शक्ति, भाजपा की जीत की शक्ति”!

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment