
.
पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक दुकान संदीप ट्रेडर्स में सुबह सुबह भीषण आग लग गयी है और आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां बुलाया गया है।
दरअसल, पत्थलगांव सिविल अस्पताल के ठीक सामने संदीप ट्रेडर्स में आग लग गई है। संदीप ट्रेडर्स के संचालक सुबह सुबह जब दूकान खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि दूकान के भीतर आग लगी हुई और आग की लपटें बढ़ती जा रही है । जानकारी के मुताबिक आग फर्स्ट फ्लोर में लगी है और दूकान चार मंजिला है । अनुमान के मुताबिक करोड़ों का नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। न्यूज़ अपडेटिंग के लिए बने रहिए jajanjantaksandesh.com पर।










