Jashpur News : संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम..महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुईं कौशल्या चौहान..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

पत्थलगांव/ जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जशपुर ने कौशल्या चैतन चौहान को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं बता दें कि कौशल्या चौहान वर्तमान मे अपने क्षेत्र की जनपद सदस्या हैं।

जानकारी के मुताबिक, कौशल्या चौहान लंबे वक्त से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताईं है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

फिलहाल, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर खुशियां जाहिर की हैं और बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment