Jashpur News : अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई..जशपुर के कुनकुरी में झारखंड से आ रही 500 बोरी धान जब्त..पढ़ें पूरी ख़बर

.

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी प्रक्रिया का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही धान की अवैध खरीदी-बिक्री एवं अनधिकृत परिवहन पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी रखते हुए प्रभावी नियंत्रण किया जाए। कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन देर रात तक पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।


फिलहाल, इसी क्रम में कुनकुरी में झारखंड के बसिया से आ रही 500 बोरी अवैध धान को राजस्व विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया और नारायणपुर थाना के सुपुर्द किया गया। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को कुनकुरी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक ब्ळ 04 5494 की जांच की।

वहीं, जांच के दौरान वाहन में 500 बोरी धान लोड पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में यह सामने आया कि वाहन बगीचा की ओर जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा वाहन एवं धान को नारायणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है तथा प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment