कलयुगी बेटे ने पिता की खून से होली की पहली रात खूनी रंग खेला..पिता को टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।

वहीं, आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से वार मौत के घाट उतार दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

फिलहाल, बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में कई बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment