ऑपरेशन शंखनाद : SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में दो पिकअप से 18 गौवंश को कराए गए मुक्त..7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गौवंश संरक्षण हेतु चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत थाना घरघोड़ा एवं लैलूंगा पुलिस ने अलग-अलग दो बड़ी कार्रवाइयों में 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों (CG-13-AK-5603 एवं CG-13-AQ-7900) में 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।



पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर 5 आरोपियों

आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा (जशपुर), संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी एवं बुधराम राठिया (जिला रायगढ़) — को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से 10 नग बैल, 10 रस्सियां एवं परिवहन में प्रयुक्त दो महिन्द्रा पिकअप वाहन जब्त किए गए। पशु चिकित्सक से परीक्षण उपरांत मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004* के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

फिलहाल, होली ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोलमा-जरलापारा के कच्चे मार्ग से 8 गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा ले जा रहे हैं। तत्काल घेराबंदी कर आरोपी — गोपी यादव (45 वर्ष) एवं सुकरू लकड़ा — को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से 8 नग गौवंश (कीमत लगभग 1,20,000 रुपये) जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध *धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment