🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। : टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में आज पाकिस्तान टीम की टक्कर श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) से हो रही है। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को अगर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें हर हाल में इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा। दूसरी ओर श्रीलंका टीम (PAK vs SL) जीत के साथ अपना सफर समाप्त करना चाहेगी।
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान टीम
साहबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।










