Poha Moong Dal Recipe : पोहा और मूंगदाल से बनता है प्रोटीन से भरपूर टेस्टी नाश्ता..खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे..फटाफट नोट करें ले रेसिपी

जन जन तक संदेश न्यूज़

Poha Moong Dal Recipe: पोहा और मूंगदाल से आप हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। इस नाश्ते को खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन मिलेंगे। बहुत कम तेल में इसे तैयार किया जा सकता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

नाश्ते में कुछ टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर खाना है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसमें पोहा और दाल का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपको दिनभर फुल रखते हैं। भरपूर सब्जियां होने की वजह से ये नाश्ता प्रोटीन के साथ फाइबर भी देता है। बहुत कम तेल में बना ये नाश्ता खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही हेल्दी भी है। इसे आप पोहा कटलेट भी कह सकते हैं। आप इसे आसानी से बना सकते हैं। बच्चों को भी ये रेसिपी खूब पसंद आएगी। जानिए पोहा और मूंगदाल से तैयार नाश्ते की रेसिपी।

पोहा और मूंगदाल का नाश्ता, जानें रेसिपी


पहला स्टेप– ये नाश्ता बनाने के लिए आधा कप मूंग दाल को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह दाल का पानी निकालकर छान दें। 1 कप पोहा लें और उसे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। अब भीगी हुई दाल को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। पिसी हुई दाल को बाउल में निकाल लें।


दूसरा स्टेप– अब इसमें भीगा हुआ पोहा डालकर मिला दें। अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, मशरूम, प्याज और अदरक डालें। आधा चम्मच अजवाइन हाथ से क्रश करके डाल दें। इसमें भुना जीरा पाउडर मिलाएं। धनिया पाउडर, चाट मसाला और 1 चुटकी हल्दी मिला दें। थोड़ी लाल मिर्च और नमक डाल कर मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप– हाथ पर थोड़ा तेल लगाएं और तैयार किए गए मिक्स में से एक पेड़ा जितना टुकड़ा उठाकर उसे गोल कर लें। अब इसे हाथ से दबाते हुए टिक्की की तरह तैयार कर लें। किसी नॉनस्टिक पैन को गर्म करें और उसे ग्रीस कर लें।

चौथा स्टेप– तैयार सारी टिक्कियों को तवे पर रखकर दोनों तरफ से सेंक लें। इन्हें हल्का दबाते हुए थोड़ा तेल लगाते हुए सेंक लें। बस तैयार है क्रिस्पी प्रोटीन से भरा हेल्दी नाश्ता। आप इसे सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसे खास तरह से तैयार की गई दही के साथ भी खा सकते हैं।

पांचवां स्टेप– 3 चम्मच दही को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें 1 चम्मच शहद, थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स, 1 कली कुटा लहसुन डालकर मिक्स कर लें। इस दही के साथ पोहा और दाल से तैयार ये कटलेट खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment