स्पा सेंटर पर देह व्यापार : आपत्तिजनक हालत में मिले थाईलैंड की लड़कियों के साथ 2 युवक..संचालक समेत युवक-युवतियां हिरासत में

👇

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में महिला पुलिस ने अमंत्रा स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। छापे के दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। महिला पुलिस टीम ने स्पा संचालक, दो युवतियां और क्लाइंट युवकों को हिरासत में लिया है। यहां स्पा सेंटर पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में संचालित किया जा रहा था। वहीं पुलिस गिरफ्तार पांचो आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुड़ गई है।

स्पा सेंटर पर देह व्यापार की मिली थी सूचना

दरअसल, पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में स्पा सेंटर पर देह व्यापार किए जाने की सूचना महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी को मिल रही थी। जिसके बाद सोमवार को डीएसपी ने महिला टीम तैयार कर स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। छापे के बाद जब टीम अंदर दाखिल हुई तो हैरान हो गई। स्पा सेंटर के अंदर दो युवतियां दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके साथ ही स्पा सेंटर में तलाशी लेने के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी भारी मात्रा में मिली।


संचालक समेत युवक-युवतियां हिरासत में

टीम ने स्पा संचालक नितिन खरे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्पा सेंटर पर मौजूद दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों युवती थाईलैंड की रहने वाली है। लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां स्पा सेंटर डेढ़ साल से यही संचालित हो रहा था।

किराए पर लिया था कमरा

फिलहाल, आरोपी संचालक नितिन खरे ने इसे किराए पर लिया था। और दोनों युवतियों से देह व्यापार करा रहा था। लेकिन एडिशनल एसपी विदिता डागर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पूछताछ के बाद और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां कहां की हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment