Raigarh Breaking : CM साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ महाशिवरात्रि पर बाबा धाम कोसमनारा में की पूजा-अर्चना

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे। वहीं राजिम कुंभ कल्प में ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

दरअसल, महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात करीब एक बजे धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं, छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर कई विशेष आयोजन होंगे। राज्य के सबसे प्रसिद्ध गरियाबंद जिले के राजिम में स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किया। आज यहां शिवालय से बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी निकलेगी। आज भी सुबह से भत्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

फिलहाल, राजनांदगांव जिले स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में विशाल आयोजन होगा। यहां विराजमान दुर्लभ स्फटिक के पातालेश्वर महादेव और पारे के भव्य पारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महारुद्राभिषेक रात 10 बजे से शुरु हो गया। वहीं, जगदलपुर के दलपत सागर, रायगढ़ जिले के कोसमनारा में महाशिवरात्रि पर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment