Raigarh Crime : लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने छह फरवरी की दाेपहर फांसी लगा ली थी। परिजन उसे जीवित समझकर तत्काल फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।

दरअसल, जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई। इसके आधार पर पुलिस को मामले की अहम कड़ी मिली। जांच में पता चला कि गांव का ही रहने वाला महेंद्र गुप्ता मृतका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उस रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला पर दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

एसएसपी ने कहा – अपराध करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

फिलहाल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार का मानसिक उत्पीड़न या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित और सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment