नाबालिग को बहला-फुसला कर, अपने घर में ले जाकर किया दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/आरंग। राजधानी से सटे आरंग में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

ज्ञात हो कि, थाना प्रभारी हरीश साहू से मिली जानकारी के अनुसार, आरंग थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को ग्राम भानसोज निवासी प्रशांत लहरी (19 वर्ष) ने अपने जाल में फंसाया. आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.


वहीं, घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी प्रशांत लहरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 137(2), 65(1) एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट की तहत कार्रवाई की है.


दरअसल, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को 09 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

फिलहाल, आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर आरंग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment