राजस्व मंत्री ने दिशा दर्शन भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..अध्ययन भ्रमण में जाने वाले को शुभकामनायें दीं और हुनरमंद बनने कहा

👇

Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को जिला ऑडिटोरियम परिसर से दिशा दर्शन भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल में स्व सहायता समूह की 80 महिलाएं सम्बलपुर में बुनकर प्रशिक्षण का अवलोकन व अध्ययन करेंगी।

दरअसल, राजस्व मंत्री वर्मा ने भ्रमण में जाने वाली महिलाओं के लिये भोजन व विश्राम की उपयुक्त व्यवस्था सहित आने -जाने में सुरक्षा व सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने महिलाओं को अध्ययन भ्रमण में जाने पर शुभकामनायें दीं और हुनरमंद बनने कहा।

फिलहाल, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment