छत्तीसगढ़ में दूसरा मामला..5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल..अफीम है पूरी तरह से तैयार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/ बलरामपुर। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार है और डोडों में चीरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

वहीं, दुर्ग जिले में अफीन उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला है। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार (10 मार्च) को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

भिलाई मामले में अपडेट

फिलहाल, बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम को उखाड़ने के बाद अब खेत में लगे मक्के के फसल को भी पुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। पूरे खेत को खाली किया जा रहा है।



ग्रामीण युवाओं को अब अपने जिले में मिलेगा आवासीय निशुल्क ट्रेनिंग

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक, युवतियों को स्वरोजगार स्थापना की दिशा में प्रेरित करने हेतु प्रशिक्षण दिए जाते है। उन प्रशिक्षार्थियों हेतु प्रतिदिन नास्ता, दोनों समय का भोजन और चाय, काफी देने हेतु अनुभवी कैटर्स, स्वयं सहायता समूह, होटल संचालक एवं अन्य से सील बंद लिफाफों में प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के कैंटीन संचालन के लिए 18 मार्च तक शाम 4 बजे तक “अग्रणी बैंक कार्यालय प्रथम तल भारतीय स्टेट बैंक शाखा सारंगढ़ बिलाईगढ़ (लीड बैंक कार्यालय” में जमा किया जा सकता है।

वहीं, आवेदक के पास पैन कार्ड, जीएसटी केटरिंग लायसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र एवं खाद्य विभाग से पंजीयन प्रमाण पत्र इत्यादि होना आवश्यक है। जिले के लिए ग्रामीणों के लिए खुशी की बात है कि, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी स्थापना और संचालन की प्रारम्भिक तैयारी की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण युवाओं को अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मिलेगा आवासीय निशुल्क ट्रेनिंग मिलेगा।

फिलहाल, इससे पहले जिले के युवाओं को रायगढ़ में ट्रेनिंग दिया जाता रहा है। भोजन सूची, निविदा फॉर्म तथा नियम एवं शर्तें कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते है। इस अंतिम तिथि उपरांत निविदा जमा स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्राप्त निविदाओं पर निर्णय स्थानीय सलाहकार समिति द्वारा लिया जायेगा। इस विषय में किसी भी अथवा समस्त निविदा को अस्वीकृत करने का अधिकार स्थानीय सलाहकार समिति को होगा। भोजन, नास्ता, आदि पूर्ण गुणवत्ता के साथ एसबीआई आरसेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन सूची के अनुसार ही होगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment