Sports Breaking : आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस.! कौन जीतेगा WPL 2026 का 13वां मैच? यहां देखें मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी

.

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने 195 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे और फिर दिल्ली कैपिटल्स को 19 ओवर में 145 रनों के स्कोर पर ऑलआउट करके पूरे 50 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हरमप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम की निगाहें MI को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने पर टिकी होंगी।


DC-W vs MI-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – मंगलवार, 20 जनवरी 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report


वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां अब तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला गया है। यहां हाल ही में भारतीय मेंस टीम ने न्यूजीलैंड के साथ एक ODI मैच खेला गया था जिसमें 99 ओवर के खेल में कुल 606 रन बने थे और 14 विकेट गिरे थे। बताते चलें कि WPL 2026 में अब तक यहां सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है जिसमें RCB की टीम ने 179 रनों का लक्ष्य बचाते हुए गुजरात जायंट्स को 61 रनों से धूल चटाई।

DC-W vs MI-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल – 09
मुंबई इंडियंस – 05
दिल्ली कैपिटल्स – 04


DC-W vs MI-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से शेफाली वर्मा, लिजेली ली, और लौरा वोलवार्ड स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो नेट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, और अमेलिया केर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

DC-W vs MI-W Probable Playing XI

Delhi Capitals Women Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, मिनु मणी, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।


Mumbai Indians Women Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नल्ला रेड्डी, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment