शिक्षक को स्कूल में शराब पीकर आना पड़ा भारी..DEO ने किया निलंबित..देखें आदेश कॉपी..पढ़ें पूरी खबर

👇

Chhattisgarh Teacher Suspend/सूरजपुर. सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना मंहगा पड़ गया. शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शराब के नशे में चूर नजर आ रहे हैं. मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है.


दरअसल, पूरा मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर का है. यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह शराब के नशे में छोटे बच्चों की क्लास लेते दिखाई देते हैं, जिसकी शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि वह रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं. मामले में डीईओ ने सख्त एक्शन लिया और शिक्षक रोशनलाल को निलंबित कर दिया.

फिलहाल, निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक रोशन लाल उरांव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय, प्रेमनगर (विकासखंड-प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा.

देखें आदेश की कॉपी-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment