क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल.! कॉन्स्टेबल की भांजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..सुसाइड नोट बरामद

👇

Chhattisgarh News/कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित शासकीय क्वार्टर में कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

वहीं, मृतिका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रहती थी। सांची, मोगरा थाने में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी।



दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच में शामिल किया है। फिलहाल सुसाइड नोट की सामग्री का खुलासा नहीं किया गया है।

फिलहाल, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment