हाइवा कि टक्कर से दो युवकों कि हुई मौत .. पुलिस जाँच में जुटी

लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरसिंघा में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। जिसमे तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा वाहन (क्रमांक CG13 BF 7493 ) ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AP 6972 के सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का नाम संजय मिंज पिता पेग्गा मिंज उम्र 32 वर्ष निवासी तोलमा थाना लैलूंगा स्थाई पता बरडांड थाना पत्थलगांव एवं डोमिनिक तोपो पितामह टोप्पो उम्र 30 वर्ष निवासी तोलमा जरलापार थाना लैलूंगा बताया जा रहा है

1602956

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा अत्यधिक गति में थी। अचानक सामने आई बाइक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पलभर में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी। ग्रामीणों ने हादसे के बाद घटना करीत हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन घटना कि आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने सतर्कता और साहस दिखाते हुए हाइवा का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

1602943

आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त सहित मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और आरोपी चालक से पूछताछ जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment