UP W vs MI W : WPL में मेग लैनिंग और लिचफील्ड की फिफ्टी..यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को तीन दिन में दो बार हराया

..

स्पोर्ट्स डेस्क/नवी मुंबई : कप्तान मेग लैनिंग और साथी ऑस्ट्रेलियाई फोबे लिचफील्ड ने शानदार अर्धशतक लगाकर शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस पर यूपी वारियर्स को 22 रनों से बड़ी जीत दिलाई। तीन दिन के भीतर ही यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दो बार हराकर दबदबा बना लिया है। इससे पहले गुरुवार को इस टीम ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से शिकस्त दी थी।

लीग में मुंबई की अब पांच मैचों में तीन हार हो गई हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स ने पांच मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लैनिंग (70) और लिचफील्ड (61) ने मुंबई की गेंदबाजी को साधारण साबित कर दिया और यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट पर 187 रन पर पहुंचाया।

जवाब में मुंबई प्रारंभिक बल्लेबाज हेले मैथ्यूज (13) और सजीवन सजना (10) जल्द आउट हो गईं, जबकि वन-डाउन नैट साइवर-ब्रंट (15) और निकोला कैरी (6) भी कुछ खास नहीं कर सकीं। अमनजोत कौर (41) और अमेलिया केर (49) ने छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी करके देर से कुछ संघर्ष किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शिखा पांडे 2/30 के आंकड़े के साथ वॉरियर्स की सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment