महिला महामंत्री समेत 14 महिला कार्यकर्ताओं ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ.. किरण सिंह देव की मौजूदगी भाजपा में हुईं शामिल

👇

Chhattisgarh News/जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया, वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं.


दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान सभी का भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.

फिलहाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं – सबका साथ सबका विकास – से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और भाजपा के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment