👇
Periods Hygiene Tips: पीरियड्स में महिलाओं को अपनी हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कौन से 5 हैबिट्स को अपनाने चाहिए.
Periods Hygiene Tips: हर महीनें आने वाले पीरियड्स में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए. खासकर की अपनी हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान सही साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर इंफेक्शन का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ भी सकता है और इस चीज को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. नमी, लंबे समय तक एक ही पैड का इस्तेमाल, गलत तरीके से इंटिमेट एरिया की सफाई और खराब हाइजीन बैक्टीरिया व फंगस को भी काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं, इसका असर आपको काफी गंदा भी देखने के लिए मिल सकता है. इन सभी चीजों के कारण फिर खुजली, जलन, बदबू, रैशेज और कभी-कभी गंभीर संक्रमण जैसी दिक्कत भी काफी ज्यादा होने लगती है. आइए आज आपको बताते हैं कैसे आप अपनी हाइजीन का ध्यान रख सकते हैं.

5 जरूरी बातें जो हर महिलाओं को अपनानी चाहिए.
1. इंटिमेट एरिया को साफ और सूखा रखें
पीरियड्स के दौरान आपको अपनी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. उस समय में इंटिमेट एरिया में नमी ज्यादा रहती है, इसलिए आपको हमेशा इंटिमेट एरिया को साफ और सूखा ही रखना चाहिए. केवल साफ पानी या हल्के, बिना खुशबू वाले क्लेंजर से भी आप सफाई करनी है.
2. हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलें
पीरियड्स के दौरान आपको लंबे समय तक पैड को नहीं रखना है उसको हर 4 से 6 घंटे में आपको बदलते रहना है. लंबे समय तक एक ही पैड या टैम्पॉन इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया तेजी से शुरू हो जाते हैं. इससे दुर्गंध, रैशेज और संक्रमण का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ता है.
3. हाथ धोने की आदत
आपको अपने अंदर हमेशा हाथ धोने की आदत को अपनाना चाहिए. ये आपको कई सारी बीमारियों से भी दूर रखता है. पैड बदलने से पहले और बाद में साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को हमेशा धोने चाहिए.
4. कॉटन अंडरवियर पहनें
अगर आप पीरियड्स के दौरान खुद को कई सारी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको कॉटन अंडरवियर का ही चुनाव करना चाहिए. रोजाना अंडरवियर बदलें.
5. पैड का सही तरीके से निपटान
अगर आप पैड का सही तरीके से निपटान नहीं करते हैं, तो संक्रमण फैलाने का खतरा भी कहीं से आता है. पैड को खुले में फेंकना आपको बिल्कुल भी नहीं चाहिए. डस्टबिन में ही फेंकें, फ्लश में कभी भी पैड न डालें.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















