जशपुर के पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात के सह-प्रभारी गोमती साय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में हुईं शामिल..गुजरात भाजपा संगठन को और मजबूत करने की बनी रणनीति!

🇮🇳

गांधीनगर/पत्थलगांव/जशपुरनगर। भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में जशपुर जिले के पत्थलगांव विधायक, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने सहभागिता की।


इन गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

दरअसल बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।



महत्वपूर्ण बैठक में इनकी रही उपस्थिति

फिलहाल इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री रत्नाकर, प्रदेश प्रभारी श्री तरुण चुघ एवं प्रदेश सह-प्रभारी श्री अजय महावर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गुजरात में संगठन की गतिविधियों को नई गति देना और पार्टी की भावी योजनाओं को धार प्रदान करना रहा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment