04 अगस्त का इतिहास: आज अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म.. जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

History of 4 August: भारत और विश्व इतिहास में 4 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व (4 august history) है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं (History of 4 August in India and world) हैं.

4rt august history : निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हर दिल अजीज गायक किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त (kishor kumar birthday) को हुआ था.देश की पहली पूर्ण कॉमिडी फिल्म मानी जाने वाली ‘चलती का नाम गाड़ी’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का पत्थर हैं.

देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं.

1666: नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई.1886: कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया.1870: ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना.1914: जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.1929: अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म.1935: गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली.1954:पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी.1956: देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ.1964: 21 जून से अमेरिका में लापता तीन नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के शव फिलाडेल्फिया के एक निर्माणाधीन बांध के निकट ज़मीन में दफन मिले.1967: विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण.1997: मो. ख़ातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.2000: ब्रिटेन की महारानी राजमाता एलिजाबेथ ने अपना सौवां जन्मदिन मनाया. वह शाही घराने की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने उम्र का सैकड़ा पार किया.2004: नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया.2007: मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण.2008: सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया.

4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 August

मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म 1522 ई. को हुआ था.संगीतज्ञ लुईस लुली का जन्म 4 अगस्त 1664 को हुआ था.भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म 4 अगस्त 1730 ई. को हुआ था.ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली (Percy Bysshe Shelley) का जन्म 1792 को हुआ.आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म 1805 को हुआ था.प्रसिद्व भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म 1845 को हुआ था.बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्‍म 1875 को हुआ था.साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म 1924 को हुआ था.अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 1929 को हुआ था.भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म 1931 को हुआ था.अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44 वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का जन्म 1961 को हुआ था.

4 अगस्त को हुए निधन – Died on 4 August

भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन 1937 को हुआ था.उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन 2006 को हुआ था.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment